PLI Scheme के तहत लैपटॉप, टैबलेट के उत्पादन के लिए Dell, Foxconn सहित इन 14 कंपनियों को मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने PLI Scheme के तहत आईटी हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के उत्पादन के लिए 14 कंपनियों के आवेदन को स्वीकार कर लिया है

अपडेटेड Jul 02, 2021 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement

केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव (PLI Scheme) के तहत आईटी हार्डवेयर प्रोडक्ट्स (IT hardware products) के उत्पादन के लिए 14 कंपनियों के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इन योजना के तहत केंद्र सरकार इन कंपनियों को देश में लैपटॉप (Laptop) और टैबलेट सहित अन्य आईटी प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन के लिए इन्सेंटिव देगी।

आईटी हार्डवेयर बनाने वाली जिन कंपनियों को PLI Scheme के तहत IT हार्डवेयर कंपनीज कैटेगरी में चुना गया है, यानी जिनके आवेदन को मंजूरी दी गई है उनमें लॉपटॉप, पीसी और टाबलेट बनाने वाली अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी DELL के साथ-साथ फॉक्सकॉन (Foxconn), ICT Winstron, Flextronics और देशी कंपनी लावा (LAVA International Ltd), डिक्सन टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं।

आर्थिक गतिविधियां मई के अंत से सुधर रही हैं, साइबर अटैक का रिस्क बढ़ा: RBI गवर्नर

PLI स्कीम के तहत इन्सेंटिव के लिए चुनी गई कंपनियों में इंफो पावर टेक (Info power Technologies), Micromax फोन बनाने वाली कंपनी Bhagwati Neolync, ऑप्टीमस, नटवेब, स्माइल इलेक्ट्रोनिक्स, VVDN और पनाशे डिजीलाइफ (Panache Digilife) शामिल है।

PLI स्कीम के तहत इन कंपनियों को बेस ईयर 2019-20 के आधार पर भारत में उत्पादित प्रोडक्टेस के नेट इंक्रिमेंटल सेल्स (net incremental sales) पर 4 साल के लिए 1% से लेकर 4% तक इन्सेंटिव मिलेगा। इसके तहत लैपटॉप, पीसी, टैबलेट और सर्वर के प्रोडक्शन पर इन कंपनियों को इन्सेंटिव मिलेगा।

फ्रैंकलिन टेम्पलटन के पूर्व चीफ को राहत, सेबी के फैसले पर SAT ने लगाई रोक

इस स्कीम के तहत अगले 4 साल में इन कंपनियां द्वारा 1.61 लाख करोड़ रुपये मूल्य के आईटी प्रोडक्ट्स का उत्पादन करने की उम्मीद है। इनमें IT हार्डवेयर कंपनीज कैटेगरी में चुनी गई 4 कंपनियां 84,746 करोड़ रुपये मूल्य के आईटी प्रोडक्ट्स का उत्पादन करेगी। जबकि 10 डोमेस्टिक कंपनियां 76,007 करोड़ के प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चर करेगी।

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि इस स्कीम से अगले 4 साल में 36,000 से अधिक आईटी जॉब्स क्रिएट होंगे। जबकि इससे करीब 1 लाख लोगं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।