देश में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के अधिक संक्रामक म्युटेंट के 7 मामले मिले

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस म्यूटेंट के अधिक खतरनाक होने के बारे में अधिक खतरनाक होने का पता नहीं चला है

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के अधिक  संक्रामक म्युटेंट के सात मामले देश में मिले हैं। इस म्युटेंट की ब्रिटेन में जांच की  जा रही है। नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) की ओर से जारी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में नए वेरिएंट के मामले इंदौर में मिलने की जानकारी दी गई है।

इनमें से लोग सेना के अधिकारी हैं। ये सैंपल सितंबर में लिए गए थे।

नए वेरिएंट को वेरिएंट अंडर इनवेस्टिगेशन (VUI) में रखा गया है। इसके तेजी से फैलने की आशंका है। एक्सपर्ट्स ने इस वजह से चेतावनी दी है कि महामारी का खतरा समाप्त नहीं हुआ है।

ग्रीन एनर्जी में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार की बड़ी योजना, नई यूनिट्स के लिए ग्लोबल बिड्स मंगाई

ब्रिटेन में इस वेरिएंट के 15,120 मामले मिले हैं। इसका पहला मामला जुलाई में मिला था। इससे जुड़ा प्रमाण अभी जुटाया जा रहा है। हालांकि, नए VUI मामलों के अधिक खतरनाक होने या वैक्सीन का इस पर असर नहीं होने के बारे में अभी प्रमाण नहीं मिला है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि हाल के महीनों में ब्रिटेन में इस वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़ी है और शुरुआती प्रमाण से यह कहा जा सकता है कि यह डेल्टा वेरिएंट की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है।


यह तय करना अभी मुश्किल है इसका कारण वायरस का व्यवहार है या एपिडेमियोलॉजिकल स्थितियां।

नए वेरिएंट के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए लैबोरेट्री और एपिडेमियोलॉजिकल जांच की जा रही हैं।

इस वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण कुछ देशों में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।