Shri Ramayana Yatra: IRCTC ने की रेल यात्रियों के लिए रामायण यात्रा सीरीज की घोषणा, जानें डिटेल

IRCTC ने शनिवार को बताया कि इस तरह की एक यात्रा सात नवंबर से शुरू हो रही है

अपडेटेड Nov 07, 2021 पर 12:57 PM

IRCTC ने श्री रामायण यात्रा (Shri Ramayana Yatra Tours) सीरीज की योजना बनाई है, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और Covid-19 संबंधी हालात में सुधार के मद्देनजर रेलगाड़ियों के जरिए घरेलू पर्यटन को फिर से शुरू करने की दिशा में मददगार होगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने शनिवार को बताया कि इस तरह की एक यात्रा सात नवंबर से शुरू हो रही है।

एक बयान में बताया गया, "पहली रामायण सर्किट ट्रेन सात नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होगी और उसके बाद चार और रेलगाड़ियां भी रवाना होंगी।"

दक्षिण भारत के धार्मिक पर्यटन बाजार के मद्देनजर IRCTC श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै का संचालन करेगा। यह ट्रेन मदुरै से शुरू होगी और हम्पी, नाशिक, चित्रकूट, इलाहाबाद, वाराणसी जाएगी और फिर मदुरै वापस आएगी।

Business Idea: इंडियन रेलवे के साथ घर बैठे करें मोटी कमाई, यह है बेहद आसान तरीका

यह ट्रेन 16 नवंबर को रवाना होगी। इसमें बताया गया कि श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-श्री गंगानगर 25 नवंबर को रवाना होगी। इस ट्रेन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग शुरू हो गई है।

श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै बजट सेगमेंट की ट्रेन होगी, जिसमें स्लीपर क्लास के कोच होंगे। श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-श्रीगंगानगर का 16 रात/17 दिन का पैकेज भी है और ट्रेन 25 नवंबर को रवाना होगी।


उत्तर भारत के बजट सेगमेंट के यात्रियों के लिए, IRCTC श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-श्री गंगानगर को अपनी तीर्थ स्पेशल टूरिस्ट ट्रेनों के साथ चला रहा है।

ट्रेन अबोहर-मलौत, भटिंडा, बरनाला, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा फोर्ट इटावा और कानपुर में बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग पॉइंट के साथ श्री गंगानगर से शुरू होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।