देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट Kushinagar International Airport) का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही स्पाइसजेट (SpiceJet) ने कुशीनगर एयरपोर्ट को अपने नेटवर्क पर ऐड करने का ऐलान कर दिया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Union Civil Aviation Minister) ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के मुताबिक 26 नवंबर से दिल्ली-कुशीनगर (Delhi kushinagar flight) उड़ानें हफ्ते में चार दिन भरेंगी। इसके अलावा, मुंबई और कोलकाता को जोड़ने वाली फ्लाइट होंगी।
स्पाइसजेट ने कुशीनगर एयरपोर्ट को अपने डोमेस्टिक एटलस में शामिल कर लिया है। स्पाइसजेट ने हम कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। कुशीनगर से पहली फ्लाइट 26 नवंबर 2021 को उड़ेगी। स्पाइसजेट कुशीनगर को उड़ानों के जरिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ेगी। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 26 नवंबर को चलेगी, वहीं मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट 18 दिसंबर 2021 से शुरू होगी।
कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली सेक्टर पर फ्लाइट का किराया 3662 रुपये से शुरू होगा। इस रूट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन उड़ान भरेंगी। स्पाइसजेट का कहना है कि फ्लाइट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री www.spicejet.com, स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और ट्रैवल एजेंटों के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। स्पाइसजेट ने दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली रूट पर Boeing 737 और Q400 एयरक्राफ्ट को लगाया है। मुंबई और कोलकाता रूट पर किराया कितना होगा, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि कुशीनगर इंटरनेशल एयरपोर्ट को 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है। कुशीनगर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और पूरे भारत और दुनियाभर के बौद्ध तीर्थयात्री यहां आते हैं। ऐसे में यह डोमेस्टिक और इंटरनेशनल तीर्थयात्रियों को भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पर जाने की सुविधा मिलेगी।