मंदिर की जमीन देवता की है और पुजारी केवल प्रबंधन के लिए हैं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून में यह स्पष्ट है कि पुजारी केवल जमीन के प्रबंधन का अधिकार रखते हैं

अपडेटेड Sep 07, 2021 पर 6:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने फैसला दिया है कि एक मंदिर में मुख्य देवता मंदिर से जुड़ी जमीन के मालिक हैं। पुजारी को केवल धार्मिक क्रियाएं करनी होती हैं और वे देवता के लिए संपत्ति का रखरखाव करते हैं। जस्टिस हेमंत गुप्ता और ए एस बोपन्ना की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए सर्कुलर को सही करार दिया जिसमें मंदिर की संपत्तियों के लिए पुजारियों के नाम राजस्व रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया गया था।

बेंच ने अपने आदेश में अयोध्या जमीन विवाद का उदाहरण दिया।

फैसले में कहा गया है, "कानून इसे लेकर स्पष्ट है कि पुजारियों के पास ऐसी जमीन केवल प्रबंधन के उद्देश्य के लिए होती है। वे सामान्य किराएदार नहीं हैं और उन्हें केवल देवता की संपत्ति का प्रबंधन करना चाहिए। अगर वे प्रार्थना करने और जमीन के प्रबंधन के कार्यों को करने में असफल रहते हैं तो ऐसे अधिकार वापस लिए जा सकते हैं।"


Perseverance Mars रोवर को मिला चट्टान का टुकड़ा, नासा ने दी जानकारी



बेंच का कहना था कि पुजारियों को जमीन का मालिक नहीं माना जा सकता।

इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट की ओर से सर्कुलर रद्द करने को चुनौती  दी थी।

राज्य सरकार ने अपनी अपील में कहा था कि पुजारियों की ओर से मंदिर की संपत्तियों की गैर कानूनी बिक्री को रोकने के लिए कार्यकारी निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर, पुजारियों की दलील थी कि उन्हें जमीन के स्वामित्व का अधिकार दिया गया है और इसे कार्यकारी आदेश से वापस नहीं लिया जा सकता।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।