Perseverance Mars रोवर को मंगल ग्रह पर मिला चट्टान का टुकड़ा, NASA ने दी जानकारी

नासा ने चट्टान के सैंपल की एक फोटोग्राफ ट्वीट की है और इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है

अपडेटेड Sep 07, 2021 पर 3:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने Perseverance Mars रोवर के चट्टान का पहला सैंपल एकत्र करने की पुष्टि की है। इससे वैज्ञानिक धरती पर लाने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे। नासा की ओर से किए गए एक ट्वीट में सैंपल ट्यूब के अंदर चट्टान के एक सैंपल का फोटो भी दिखाया है।

सैंपल 1 सितंबर को एकत्र किया गया था लेकिन नासा को शुरुआत में यह पक्का नहीं था कि रोवर ने इसे कार्गो में रखा है या नहीं क्योंकि इसकी इमेज कम लाइट की वजह से स्पष्ट नहीं थी।

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, नाल्को पर NSE में F&O ट्रेड पर रोक

Perseverance ने सैंपल ट्यूब को रोवर के अंदर के हिस्से में पहुंचा दिया है।

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बि नेल्सन ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है और वह Perseverance की ओर से की गई खोज को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Perseverance का सैंपलिंग और कैचिंग सिस्टम अंतरिक्ष में अभी तक भेजा गया सबसे जटिल मैकेनिज्म है। इसमें 3,000 से अधिक पार्ट्स हैं।


इसका पहला लक्ष्य ब्रीफकेस के आकार की चट्टान थी जिसमें जियोलॉजिस्ट्स की काफी दिलचस्पी है।

Perseverance सैंपल को निकालने के लिए अपनी 7 फुट लंबी रोबोटिक आर्म के अंत में लगी ड्रिल और कोरिंग यूनिट का इस्तेमाल करता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।