Whatsapp ने एंड्रॉइड पर अपने Beta प्रोग्राम के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके बाद यूजर्स अब हाई डेफिनिशन (HD) फोटो सेंड कर सकते हैं। वर्तमान में फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सेंडिग टाइम और डेटा की बचत के लिए HD फोटो को कॉम्प्रेस कर के आगे सेंड करता है। नए ऑप्शन के साथ, यूजर्स चैट में सेंड किए जाने वाले फोटो की क्वालिटी सिलेक्ट कर सकेंगे।
WABetaInfo के अनुसार, "फोटो अपलोड क्वालिटी" ऑप्शन तीन ऑप्शन देगा- ऑटो, बेस्ट क्वालिटी और डेटा सेवर। ऑप्शन विंडो ये भी चेतावनी देगा कि "Best Quality" में सेंड की जाने वाली फोटो बड़ी होती हैं और उन्हें भेजने में ज्यादा समय लग सकता है।
Whatsapp यूजर्स HD फोटो सेंड करने के लिए "बेस्ट क्वालिटी" ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, मैसेजिंग ऐप अभी भी तस्वीरों को काम्प्रेस करेगा, लेकिन उतना नहीं, जितना पहले करता था।
रिपोर्ट के मुताबिक, Whatsapp का नया इमेज कॉम्प्रेशन एल्गोरिथम ओरिजनल क्वालिटी का 80 प्रतिशत रखकर फोटो को काम्प्रेस करता है और केवल 2048x2048 से अधिक होने पर ही उनका साइज बदलता है।
एंड्रॉइड Beta यूजर्स के लिए पहले के अपडेट में, वॉट्सऐप ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप पेश किया था। हालांकि, एक कनेक्शन समस्या के कारण सुविधा को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। ये भविष्य के व्हाट्सएप अपडेट में फिर से दिखाई दे सकता है।