Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख और जगह तय, जानें कब और कहां खेला जाएगा रोमांचक मैच

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। PCB ने भारत के मैचों के लिए UAE को न्यूट्रल वेन्यू चुना। टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 फरवरी को पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच से कराची में होगा, जबकि फाइनल 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

Champions Trophy 2025: 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का चर्चित महामुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को न्यूट्रल वेन्यू चुना है। यह निर्णय PCB प्रमुख मोहसिन नकवी और UAE के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक के बीच हुई बैठक में लिया गया। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होने वाले मुकाबले से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होंगे। इनमें से 5 मैच UAE में और बाकी 10 पाकिस्तान में आयोजित होंगे।

भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच दुबई में खेलेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा, जबकि आखिरी लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। सेमीफाइनल और फाइनल में भारत क्वालीफाई होने पर ये मैच भी दुबई में ही खेले जाएंगे।

UAE में होंगे भारत के सभी मैच


8 टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होंगे, जिनमें से 5 मैच UAE में खेले जाएंगे। टीम इंडिया अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच दुबई में खेलेगी। 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहला मुकाबला होगा, जबकि 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है, तो ये मैच भी दुबई में आयोजित होंगे। हाल ही में ICC की बैठक में तय हुआ था कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। साथ ही 2027 तक भारत में होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के मैच भी न्यूट्रल जगहों पर कराए जाएंगे।

भारत-पाक मैचों का इतिहास

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बाइलैटरल सीरीज 2013 में हुई थी। तब से दोनों टीमें केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में भिड़ रही हैं। 2008 में मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया। आखिरी बार भारतीय टीम ने 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जबकि पाकिस्तान ने 2012-13 में भारत आकर वनडे और टी-20 सीरीज खेली थी।

ये भी पढ़ें- Rozgar Mela 2024: नए साल से पहले 71,000 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी बोले- 10 लाख को मिली गवर्नमेंट जॉब्स

अब तक दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर 13 वनडे और 8 टी-20 मुकाबले खेल चुकी हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अहमदाबाद में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों के साथ जसप्रीत बुमराह 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे। इस बार का चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला भी फैंस के लिए उत्साह और रोमांच से भरा रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।