Champions Trophy 2025: 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का चर्चित महामुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को न्यूट्रल वेन्यू चुना है। यह निर्णय PCB प्रमुख मोहसिन नकवी और UAE के मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक के बीच हुई बैठक में लिया गया। चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होने वाले मुकाबले से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होंगे। इनमें से 5 मैच UAE में और बाकी 10 पाकिस्तान में आयोजित होंगे।
