India vs Sri Lanka: अविष्का फर्नांडो और कुसाल मेंडिस के अर्धशतक के बाद दुनिथ वेलालागे के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से श्रीलंका ने भारत को तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बुधवार (7 अगस्त) को 110 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। पहला मैच टाई रहने के बाद श्रीलंका ने दूसरा मैच 32 रन से जीता था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 248/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। रोहित शर्मा के बाउंड्री लगाने के साथ भारत की शानदार शुरुआत के बावजूद पूरी पारी नाटकीय रूप से ढेर हो गई।
श्रीलंकाई स्पिनर डुनिथ वेल्लालेज ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। नतीजतन, मेन इन ब्लू 26.1 ओवर में मात्र 138 रन पर आउट हो गई।
आर प्रेमदासा स्टेडियम की स्पिन की अनुकूल पिच पर श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाने वाले वेलालागे (27 रन पर 5 विकेट), जेफ्रे वांडरसे (34 रन पर 2 विकेट) और महीश तीक्षणा (45 रन पर 2 विकेट) की फिरकी के जादू के सामने 26.1 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई।
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर (30) और विराट कोहली (20) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेलने के अलावा पथुम निसांका (45) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और कुसाल मेंडिस (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े जिससे श्रीलंका ने सात विकेट पर 248 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
कुसाल मेंडिस ने 82 गेंद की पारी में चार चौके मारे। पदार्पण कर रहे रियान पराग ने नौ ओवर में 54 रन देकर बीच के ओवरों में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की। कुलदीप यादव (36 रन पर एक विकेट), अक्षर पटेल (41 रन पर एक विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (29 रन पर एक विकेट) की स्पिन तिकड़ी ने भी एक-एक विकेट चटकाया।
श्रीलंका ने 1997 के बाद से भारत पर अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत दर्ज की, तो क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर मुख्य कोच गौतम गंभीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स तो गौतम गंभीर को हटाकर पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को वापस बुलाने की मांग करने लए।
देखें, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन