India vs Sri Lanka: अविष्का फर्नांडो और कुसाल मेंडिस के अर्धशतक के बाद दुनिथ वेलालागे के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से श्रीलंका ने भारत को तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बुधवार (7 अगस्त) को 110 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। पहला मैच टाई रहने के बाद श्रीलंका ने दूसरा मैच 32 रन से जीता था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 248/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। रोहित शर्मा के बाउंड्री लगाने के साथ भारत की शानदार शुरुआत के बावजूद पूरी पारी नाटकीय रूप से ढेर हो गई।
