ICC Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने इस फैसले के पीछे सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसके बजाय दुबई में अपने सभी मैच खेलने की इच्छा जताई है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "यह हमारा रुख रहा है और इसमें बदलाव की कोई वजह नहीं है। हमने उन्हें पत्र लिखकर अपने मैच दुबई में कराने को कहा है।" 19 फरवरी से 5 मार्च के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस बार कराची, लाहौर और रावलपिंडी मेजबान शहर होंगे।
