Get App

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर भारत को भड़काया, PCB चैंपियंस ट्रॉफी को PoK में भी भेजेगा

ICC Champions Trophy Row: भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अभी तक 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसने 16 नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी दौरे के लिए गुरुवार को ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि यह ट्रॉफी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के क्षेत्रों सहित देश भर के कई शहरों का दौरा करेगा

Akhileshअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 12:50 PM
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर भारत को भड़काया, PCB चैंपियंस ट्रॉफी को PoK में भी भेजेगा
ICC Champions Trophy Row: फरवरी-मार्च 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है

ICC Champions Trophy 2025 Row: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पूरे देश में दौरे का आयोजन करेगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अभी तक 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन 16 नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी दौरे के लिए गुरुवार को ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि यह दौरा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के क्षेत्रों सहित देश भर के कई शहरों का दौरा करेगा। PoK के इलाकों को इस लिस्ट में शामिल करने पर सवाल उठ रहे हैं।

यह घोषणा एक बड़े विवाद की पृष्ठभूमि में की गई है, जिसमें बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि तनावपूर्ण संबंधों और सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय टीम पड़ोसी देश की यात्रा नहीं करेगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी को स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद ले जाया जाएगा। ये सभी स्थान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से गुरुवार को X पर जारी एक पोस्ट में कहा गया, "तैयार हो जाओ, पाकिस्तान। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मुर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा।"

पाकिस्तान की ओर से यह उकसावे की कार्रवाई क्यों है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें