India vs Pakistan Live Streaming T20 World Cup 2024: रविवार 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले की वजह से सभी की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी होंगी। न्यूयॉर्क में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत Vs पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित महामुकाबले की वजह से वहां का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुनियाभर में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। 34,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में इस बार के मुकाबले के लिए पूरी तरह से खचाखच भरे होने की उम्मीद है। लेकिन इस वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गई पिचों की पहले ही आलोचना हो चुकी है, क्योंकि इसमें असमान उछाल था, जिसके कारण भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ कंधे पर चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट होना पड़ा था।
