Get App

भारतीय टीम बारबडोस से स्वदेश रवाना! कल पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, फिर मुंबई में होगा मेगा रोड शो

T20 World Cup 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को सुबह 11 बजे पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम से मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने घर लाने वाली टीम कल, 4 जुलाई को सुबह-सुबह बारबाडोस से नई दिल्ली आएगी। गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे

Akhileshअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 4:44 PM
भारतीय टीम बारबडोस से स्वदेश रवाना! कल पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, फिर मुंबई में होगा मेगा रोड शो
2024 T20 World Cup: भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता

T20 World Cup 2024 champions: टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम कैटेगरी चार के तूफान के कारण तीन दिन बारबडोस में फंसे रहने के बाद आखिरकार बुधवार (3 जुलाई) को ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट में भारतीय टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अधिकारी तथा भारतीय मीडिया के कुछ सदस्य सवार हैं। इस स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम BCCI ने किया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने 29 जून को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता।

एयर इंडिया के चार्टर्ड फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी और गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चार्टर्ड फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ट्रॉफी के साथ तस्वीर 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "घर आ रहे हैं।"

दो जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाला बोइंग 777 फ्लाइट स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे बारबडोस पहुंचा। यहां के एयरपोर्ट कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट इससे बड़े फ्लाइट को उतरते हुए नहीं देखा। एयरपोर्ट पर मंगलवार से परिचालन फिर से शुरू हो गया।

इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था। लेकिन विमान के यहां देर से पहुंचने के कारण रवानगी में देरी हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें