Team India Victory Parade: मुंबई पहुंची टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए मरीन ड्राइव पर लाखों की संख्या में उत्साहित क्रिकेट फैंस बारिश के बीच डटे हुए हैं। विश्वचैंपियन का ऐसा अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत न तो कभी देखा गया था और ना ही हमारे देश के अलावा कहीं और देखा जा सकता है। मुंबई का वीडियो देखकर आप यही कहेंगे कि भारत में क्रिकेट महज एक खेल नहीं बल्कि 'जुनून' है। चाहे दिल्ली हो या मुंबई तेज बारिश के बावजूद भी फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।