Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने सोमवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया बुमराह (42 रन पर 3 विकेट) और मोहम्मद सिराज (51 रन पर 3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 58.4 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गया।
