Get App

IND vs AUS: विराट कोहली को सिडनी टेस्ट से किया जा सकता है बैन! सैम कोंस्टास से भिड़ने पर मिल सकती है सजा, देखें वीडियो

Virat Kohli Vs Sam Konstas: भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के हाल ही में डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास के बीच गुरुवार को चल रहे ेलबर्न टेस्ट के पहले सत्र में बहस हो गई। यह घटना सुबह के 10वें ओवर के बाद हुई जब कोहली और कोंस्टास ओवरों के बीच पिच पर चलते समय कंधे से कंधा टकराने लगे

Akhileshअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 10:31 AM
IND vs AUS: विराट कोहली को सिडनी टेस्ट से किया जा सकता है बैन! सैम कोंस्टास से भिड़ने पर मिल सकती है सजा, देखें वीडियो
Virat Kohli Vs Sam Konstas: विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच मेलबर्न टेस्ट के दौरान तीखी बहस देखने को मिली

Virat Kohli Vs Sam Konstas: भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच गुरुवार (26 दिसंबर) को तीखी नोकझोंक हो गई। कोंस्टास ने चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी दौरान कोहली, सैम के साथ भिड़ गए। खबर है कि विराट कोहली पर इंटरनेशनल क्रिकट काउंसिल (ICC) की गाज गिर सकती हैं। कोहली पर मेलबर्न में शुरू हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन सैम कोंस्टास को कंधा मारने के लिए संभावित एक टेस्ट का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। कोंस्टास उस वक्त नाराज हो गए जब कोहली ने पिच से हटकर चलते हुए उन्हें कंधा मारा।

इस घटना के बाद दोनों विरोधियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद उस्मान ख्वाजा और मैदान पर मौजूद माइकल गॉफ ने बीच-बचाव किया। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने इस घटना पर कहा कि दोषी पक्ष को एक टेस्ट के बैन सहित अन्य प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है, अगर इसे लेवल टू का अपराध माना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सैम कोंस्टास ने सिर्फ 52 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

19 वर्ष के कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन बनाकर साबित कर दिया कि उन्हें अंतिम एकादश में रखने का फैसला कितना सही था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कोंस्टास ने अनुभवी उस्मान ख्वाजा (नाबाद 38) के साथ 89 रन की साझेदारी की। लंच के समय ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर खेल रहे थे।

क्या है नियम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें