IPL 2025: मेगा ऑक्शन में 574 खिलाड़ी होंगे शामिल, ये है पूरी लिस्ट

IPO 2025 Mega Auction: बड़े या यूं कहें कि स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट को 2 भागों में बांट गया है। दोनों लिस्ट में 6-6 खिलाड़ी हैं। साल 2018 में भी स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट को दो हिस्सों में बांटा गया था। कुल 204 स्लॉट भरे जाने हैं, जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं

अपडेटेड Nov 15, 2024 पर 10:07 PM
Story continues below Advertisement
330 अनकैप्ड खिलाड़ियों में से 318 भारतीय और 12 विदेशी हैं।

Indian Premier League 2025: IPL 2025 की नीलामी में किन-किन क्रिकेटर्स के लिए बोलियां लगेंगी, इसका खुलासा हो गया है। सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाले मेगा ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। इनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए क्रिकेटर्स की फाइनल लिस्ट की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार शाम एक बयान के माध्यम से की।

330 अनकैप्ड खिलाड़ियों में से 318 भारतीय और 12 विदेशी हैं। वहीं कैप्ड इंडियन क्रिकेटर्स की संख्या 48 और कैप्ड विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 193 है। कुल 204 स्लॉट भरे जाने हैं, जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। 2 करोड़ रुपये हाइएस्ट रिजर्व प्राइस है, जिसमें 81 खिलाड़ियों ने हाइएस्ट ब्रैकेट में रहने का विकल्प चुना है। बड़े या यूं कहें कि स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट को 2 भागों में बांट गया है। दोनों लिस्ट में 6-6 खिलाड़ी हैं। नीलामी 24 नवंबर को स्थानीय समय के मुताबिक 12.30 बजे शुरू होगी। भारत के वक्त के हिसाब से यह दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी।

574 क्रिकेटर्स की पूरी लिस्ट


ipl1

ipl2

ipl3

ipl new

ipl5

ipl6

ipl7

ipl8

ipl9

ipl10

ipl11

ipl12

ipl13

ipl14

ipl15

ipl16

ipl17

ipl18

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।