Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटरों से कहा था कि अगर वे राष्ट्रीय टीम में नहीं खेल रहे हैं तो घरेलू क्रिकेट को मिस न करें। फिलहाल, भारत में एक महीने से अधिक समय तक कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। भारत का घरेलू सत्र अगले महीने की शुरुआत में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाला है। ऐमें भारत के कई शीर्ष खिलाड़ी ऐतिहासिक लाल गेंद प्रतियोगिता में भारत की विभिन्न प्रतिनिधि टीमों के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन ईशान किशन अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। चयन समिति चाहती है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लाल गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू करे। ताकि वह टीम इंडिया के लिए वापसी की अपनी यात्रा शुरू कर सके।
प्रतियोगिता के माध्यम से कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाजी के सुपरस्टार विराट कोहली सहित अन्य भारतीय क्रिकेटर 19 सितंबर से बांग्लादेश के साथ दो मैचों की सीरीज के लिए टेस्ट मोड में आ जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार यह टूर्नामेंट ईशान किशन के लिए अपने भारतीय करियर को फिर से शुरू करने का एक प्लेटफॉर्म भी होगा। चयन समिति चाहती है कि अगर विकेटकीपर-बल्लेबाज भारत में वापसी की महत्वाकांक्षा रखता है तो वह दलीप ट्रॉफी में खेले।
दलीप ट्रॉफी में दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल
BCCI की सीनियर चयन समिति दलीप ट्रॉफी के लिए टीम चुनेगी। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के ध्यान में रखते हुए चयन समिति चाहती है कि सभी खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहें। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर से हो रही है।
'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव को दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे .क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है। BCCI के अधिारी बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में बुमराह के सिलेक्शन पर भी चर्चा करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रोहित और कोहली के खेलने और न खेलने का फैसला दोनों क्रिकेटर्स पर छोड़ा गया है।
ईशान को दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में क्रिकेट से ब्रेक मांगने के बाद सभी फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। बीसीसीआई द्वारा क्रिकेटरों को घरेलू प्रतियोगिताओं को छोड़ने की चेतावनी के बावजूद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए भी हिस्सा नहीं लिया। बीसीसीआई ने सख्ती बरती और ईशान को बोर्ड की केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की वार्षिक सूची से बाहर कर दिया गया।
इस बीच, 26 वर्षीय खिलाड़ी ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ बड़ौदा में ट्रेनिक जारी रखा। ईशान ने बाद में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने से पहले फरवरी में डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट के माध्यम से अपनी प्रतिस्पर्धी वापसी की।
ईशान ने अब तक दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अपने ब्रेक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैं रन बना रहा था और फिर मैंने खुद को बेंच पर पाया।"
किशन ने आगे कहा, "ये चीजें एक टीम के खेल में होती हैं। लेकिन मुझे यात्रा की थकान का अनुभव हुआ। इसका मतलब था कि कुछ गड़बड़ है। मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था और इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, दुख की बात है कि मेरे परिवार और कुछ करीबी लोगों को छोड़कर किसी ने भी इसे नहीं समझा।"