Get App

Team India Victory Parade: मुंबई में निकलेगा टीम इंडिया का जुलूस, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Team India Victory Parade Traffic Advisory: भारतीय क्रिकेट टीम का विजय जुलूस शुरू हो चुका है। BCCI और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत की विश्व विजेता टीम के लिए प्लान तैयार किए हैं। मुंबई में आज (4 जुलाई 2024) विजय जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 12:08 PM
Team India Victory Parade: मुंबई में निकलेगा टीम इंडिया का जुलूस, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Team India Victory Parade Traffic Advisory: मुंबई में विजय जुलूस के दौरान कई सड़कें बंद रहेंगी।

भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 विश्व कप जीतने के बाद जश्न शुरू हो गया है। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर टीम इंडिया ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रोहित एंड कंपनी बारबाडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 चैंपियन बनी थी। अब टीम इंडिया वापस स्वदेश लौटने के बाद मुंबई में चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ खुली बस का दौरा करेगी। इसके लिए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। बता दें कि इससे पहले साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी एंड कंपनी ने ऐसा किया था।

बता दें कि 16 साल पहले जब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब जीता था। उस वक़्त धोनी की टीम ने मुंबई में ट्रॉफी के साथ बस परेड की थी। साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। जहां भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इस जीत के जश्न को और भी शानदार बनाने के लिए मुंबई में एक बड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से तैयार है। मुंबईकरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने चैंपियन के रूट को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। विजय जुलूस शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच मरीन ड्राइव पर नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच निकाला जाएगा। भारी भीड़ को काबू में करने के लिए दक्षिण मुंबई की सात सड़कों को ट्रैफिक पुलिस बंद कर देगी। एनएस रोड (नॉर्थ बाउंड)- एनसीपीए से मेघदूत ब्रिज तक बंद रहेगा। इसके लिए यात्री रामनाथ पोद्दार चौक, महर्षि कारवे रोड, अहिलेबाई होलकर चौक, मरीन लाइन्स, चर्नी रोड, पंडित पलुस्कर चौक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें