Get App

Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर ने अपने चयन को ठहराया सही, सुनील गावस्कर को लेना पड़ा यू-टर्न

Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर ने 59 रन पर 7 विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट की शुरुआती दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी को 259 रन पर आउट कर दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन विकेट झटके। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कोन्वे ने 76, रचिन रविंद्र ने 65 और मिचेल सेंटनर ने 33 रन का योगदान दिया

Akhileshअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 7:38 PM
Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर ने अपने चयन को ठहराया सही, सुनील गावस्कर को लेना पड़ा यू-टर्न
Washington Sundar: पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा था कि भारत ने घबराहट में कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया होगा

Washington Sundar in IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किए जाने को भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने "प्रेरित चयन" करार दिया। इससे पहले पूर्व दिग्गज ने मैच की शुरुआत में कहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने घबराहट में कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया होगा। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज और लोकेश राहुल की जगह क्रमशः आकाश दीप और शुभमन गिल टीम में शामिल करने के साथ कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन को मौका दिया है।

टॉस के समय भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने घोषणा की थी कि पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। सुंदर को शामिल किए जाने को लेकर काफी चर्चा हुई। लेकिन उन्होंने सात विकेट लेकर और क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को गलत साबित कर दिया।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, "यह कितना प्रेरणादायक चयन है। उसे इलेवन में इसलिए चुना गया, क्योंकि वह थोड़ी बल्लेबाजी और थोड़ी गेंदबाजी कर सकता है।" पूर्व भारतीय कप्तान के शब्द उसी दिन आए जब उन्होंने पहले सुंदर को शामिल किए जाने की आलोचना करते हुए कहा था कि उनकी जगह कुलदीप यादव को खिलाया जाना चाहिए था। जैसे ही गावस्कर ने यह कहा कैमरा टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पर चला गया, जो सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट के साथ बातचीत करते नजर आए।

सुंदर ने सात में से पांच विकेट ऑफ स्टंप की लाइन का शानदार इस्तेमाल कर झटके। उन्होंने इस दौरान रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (3), सेंटनर, टिम साउदी (5) और अजाज पटेल (4) को बोल्ड किया। उनका सबसे बड़ा विकेट हालांकि रविंद्र का था जिन्होंने शुरुआती टेस्ट में न्यूजीलैंड की आठ विकेट की जीत में 134 और नाबाद 39 रन की यादगार पारी खेली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें