Wriddhiman Saha Retirement: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने कहा है कि वह रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। साहा ने रविवार (3 नवंबर) को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में रिद्धिमान ने कहा कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। पिछले महीने 40 साल के हुए विकेटकीपर ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं। एमएस धोनी के संन्यास लेने के बाद काफी समय तक वे रेड-बॉल क्रिकेट में भारत के पहले पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज थे।
