टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने नई सर्विस एयरटेल ब्लैक (Airtel Black) लॉन्च की। एयरटेल ब्लैक के जरिये ग्राहकों को फाइबर, डीटीएच (DTH) और मोबाइल सर्विस के बिल एक साथ चुका सकते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब यूजर्स प्लान को कस्टमाइज कर सकते हैं। टेलिकॉम कंपनी का कहना है कि अलग-अलग ड्यू डेट्स के लिए मल्टीपल बिल पे करने को लेकर ग्राहक बार बार परेशानी का झेल रहे थे। ड्यू डेट ऊपर होने के बाद सर्विस बंद हो जाती थी और उन्हें सर्विस इस्तेमाल करने में दिक्कत परेशानी हो रही थी। ग्राहकों की ऐसी ही समस्याओं को ध्यान में रखकर इस सर्विस को लॉन्च किया गया है।
Airtel Black के लिए कंपनी ने कहा कि ग्राहक इसके जरिये 2 या इससे ज्यादा सर्विसेज को क्लब कर सकते हैं। इसमें फाइबर, DTH और मोबाइल शामिल है। ग्राहक अलग-अलग सर्विस के बिल की ड्यू डेट्स को भी मैनेज कर सकते हैं। साथ ही कस्टमर केयर पर कॉल करने के 60 सेकंड के अंदर फ्री विजिट जैसी सर्विस मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस सर्विस से यूजर्स का टीवी डिसकनेक्ट नहीं होगा।
एयरटेल ने अभी चार प्लान निकाले हैं और कहा कि ग्राहक इसे अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं। ये प्लान 998 और 2,099 रुपये के बीच है। इनमें ग्राहक मोबाइल+डीटीएच+फाइबर (mobile+DTH+fiber) और All in One प्लान शामिल कर हैं।
Fiber + Mobile का 1598 रुपये का मासिक प्लान
- 2 मोबाइल कनेक्शन
- 1 फाइबर कनेक्शन
DTH + MOBILE का 1349 रुपये का प्लान ₹1349/Month
- 3 मोबाइल कनेक्शन
- 1 DTH कनेक्शन
DTH + MOBILE का 998 रुपये मासिक प्लान
- 2 मोबाइल कनेक्शन
- 1 DTH कनेक्शन
कैसे ले सकते हैं प्लान
- ये प्लान एयरटेल की वेबसाइट https://www.airtel.in/airtel-black या ऐप पर जाकर देख सकते हैं।
- Airtel Thank ऐप डाउनलोड करें और Airtel Black प्लान यहां से खरीद सकते हैं और सर्विस को जोड़ सकते हैं।
- अपने आसपास के एयरटेल स्टोर पर जा सकते हैं।
- 8826655555 पर मिस्ड कॉल दे और एयरटेल ब्लैक पर अपग्रेड के लिए एक एयरटेल एग्जिक्यूटिव आपके घर पहुंच जाएगा।