अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन ने अगस्त में एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से पहले दुनिया की परिक्रमा की। यह मिसाइल चीन की सैन्य क्षमता में एक अहम विस्तार है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन ने अगस्त में एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से पहले दुनिया की परिक्रमा की। यह मिसाइल चीन की सैन्य क्षमता में एक अहम विस्तार है।
अमेरिकी अधिकारियों और सरकार के बाहर के हथियार विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि मिसाइल कार्यक्रम का उद्देश्य परमाणु-हथियारों से लैस सिस्टम के साथ अमेरिकी मिसाइल सुरक्षा को चमका देने का एक तरीका हो सकता है।
इमरान खान का गिफ्ट घोटाला, 10 लाख डॉलर की घड़ी सहित बेच डाले दूसरे राष्ट्रध्यक्षों से मिले कई तोहफे
अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी मिसाइल सुरक्षा सिस्टम वर्तमान में एक बड़े चीनी परमाणु हमले को विफल करने में सक्षम नहीं है। हालांकि बीजिंग के लिए यह चिंता की बात हो सकता है कि भविष्य में अमेरिका अपनी एंटीमिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर सकता है।
हालांकि कुछ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन इस नई मिसाइल को शायद एक गैर-परमाणु प्रणाली के रूप में बनाया सकता है, जिसका इस्तेमाल प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी बंदरगाहों या प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए किया जा सकता है।
RBI ने Paytm Payments Banks पर लगाया एक करोड़ रुपए का जुर्माना
अगर यह प्रणाली पूरी तरह से विकसित हो जाती है तो यह चीन के शस्त्रागार में शायद सबसे खतरनाक हथियार होगा। इसके अलावा चीन ICBM के लिए साइलो भी बना रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अधिक सस्ता और सटीक होगा।
अमेरिकी अधिकारियों और हथियार विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के पास फिलहाल कई सौ हथियारों का एक छोटा परमाणु जखीरा है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की है कि यह अगले दशक में कम से कम दोगुना हो सकता है और बीजिंग का अंतिम उद्देश्य अमेरिका के परमाणु बलों के बराबर क्षमता हासिल करना है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।