PM Modi UNGA Speech: Covid-19 वैक्सीन से लेकर अफगानिस्तान तक पर बोले मोदी, बिना नाम लिए चीन, पाकिस्तान को नसीहत

PM मोदी ने कहा कि जब भारत बढ़ता है, तो दुनिया बढ़ती है, जब भारत सुधार करता है, तो दुनिया बदल जाती है

अपडेटेड Sep 26, 2021 पर 9:46 PM
Story continues below Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, "भारत के लोकतंत्र की ताकत इस तथ्य में निहित है कि एक बालक, जो कभी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करता था, वो आज चौथी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर रहा है।" अपने संबोधन में पीएम ने भारत में बनने वालीं Covid-19 वैक्सीन से लेकर अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति तक पर बात की। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान और चीन का बिना नाम लिए, दोनों को नसीहत भी दे डाली।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने होटल के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में भारतीयों का अभिवादन भी स्वीकार किया, जिन्होंने उनका "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारे लगा कर स्वागत किया। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करने के बाद मोदी ने वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी और शुक्रवार को अपने पहले व्यक्तिगत QUAD शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

PM Modi UNGA Speech:

- संयुक्त राष्ट्र को स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखना है तो उसे अपनी इफेक्टिवनेस को सुधारना होगा, रिलायबिलिटी को बढ़ाया होगा। UN पर आज कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं: UN

-  इस समय अफगानिस्तान की जनता को वहां की महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक आबादी को मदद की ज़रूरत है। इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा: PM

- ये सुनिश्चित किया जाना बहुत ज़रूरी है कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो: PM


- हमें इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा कि वहां की नाजुक स्थिति का कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश न करे। इस समय अफगानिस्तान के लोगों को मदद की जरूरत है, इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा: PM

- हमें ध्यान रखना होगा ओसियन रिसोर्सेज को हम यूज करें अब्यूज नहीं  हमारे समुद्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की लाइफलाइन भी हैं। इन्हें हमें एक्सपैंशन और एक्सक्लूजन की दौड़ से बचाकर रखना होगा: PM

- बीते 7 सालों में भारत में 43 करोड़ से ज्यादा लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 36 करोड़ से अधिक ऐसे लोगों को बीमा कवच मिला है जो पहले इस बारे में सोच भी नहीं सकते थे। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देकर उन्हें क्वालिटी हेल्थ से जोड़ा है: PM

- दुनिया का हर छठा व्यक्ति भारतीय है। भारत की प्रगति से वैश्विक विकास में तेजी आएगी। जब भारत बढ़ता है तो दुनिया बढ़ती है। जब भारत सुधार करता है, तो दुनिया बदल जाती है: PM

- मैं आज दुनिया भर के वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स को भी आमंत्रित करता हूं कि आइए और भारत में वैक्सीन बनाइए: PM

- भारत के वैज्ञानिक एक नेजल वैक्सीन के निर्माण में भी लगे हैं। मानवता के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए भारत ने एक बार फिर दुनिया के ज़रूरतमंदों को वैक्सीन देनी शुरू कर दी है: PM

- प्रदूषित पानी, भारत ही नहीं पूरे विश्व  और खासकर गरीब और विकासशील देशों की बहुत बड़ी समस्या है। भारत में इस चुनौती से निपटने के लिए हम 17 करोड़ से अधिक घरों तक, पाइप से साफ पानी पहुंचाने का बहुत बड़ा अभियान चला रहे हैं।: PM

- मैं UNGA को ये जानकारी देना चाहता हूं कि भारत ने दुनिया की पहली DNA वैक्सीन विकसीत कर ली है जिसे 12 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को लगाया जा सकता है: PM

- भारत का वैक्सीन डिलीवरी प्लेटफॉर्म कोवीन एक ही दिन में करोड़ों वैक्सीन डोज़ लगाने के लिए डिजीटल सहायता दे रहा है: PM

- जब भारत बढ़ता है, तो दुनिया बढ़ती है, जब भारत सुधार करता है, तो दुनिया बदल जाती है: PM

- विकास, सर्वसमावेशी हो, सर्व-पोषक हो, सर्व-स्पर्शी हो, सर्व-व्यापी हो, ये हमारी प्राथमिकता है: PM

- ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटा बच्चा जो कभी एक रेलवे स्टेशन की टी स्टॉल पर अपने पिता की मदद करता था वो आज चौथी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर UNGA को संबोधित कर रहा है: PM

- हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन सहन, खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है: PM

- मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिसे "Mother of Democracy" का गौरव हासिल है। लोकतंत्र की हमारी हजारों सालों की महान परंपरा ने इस 15 अगस्त को भारत ने अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश में प्रवेश किया।

- गत डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व, 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है। ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं: PM

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।