रिचर्ड ब्रैंसन प्राइवेट स्पेस प्लेन से ट्रैवल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बने

Richard Branson ने स्पेस ट्रिप के मामले में अपने करीबी प्रतिद्वंदी जेफ बेजोस को 9 दिनों से पीछ छोड़ दिया, बेजोस 20 जुलाई को स्पेस जाने वाले हैं

अपडेटेड Jul 12, 2021 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement

Richard Branson Space Trip: अगर पैसा हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। यह बात अरबपति रिचर्ड ब्रैंसन ने साबित कर दिया। अपने प्राइवेट स्पेसजेट पर उन्होंने सफलता पूर्वक स्पेस तक जाकर धरती पर लौट आए हैं।

71 साल के ब्रैंसन के स्पेस ट्रिप पर उनके अलावा 5 लोग और थे। वर्जिन गैलेटिक स्पेस टूरिज्म कंपनी के स्पेस प्लेन Musks SpaceX ने न्यू मेक्सिको डेजर्ट के ऊपर 53 माइल्स यानी करीब 88 किलोमीटर की उड़ान भरी।

इस ट्रिप में ब्रैंसन और उनके पांच साथियों ने करीब चार-पांच मिनट हवा में रहने का अनुभव लिया। इसके बाद ये सुरक्षित धरती पर वापस लौट आए।

इस बोल्ड कदम के साथ ही ब्रैंसन ने अपने करीबी प्रतिद्ंदी जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। जुबलेंट ब्रैंसन ने रिचर्ड ब्रैंसन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि 17 साल की कड़ी मेहनत का फल मिला है।

इसी के साथ ब्रैंसन पहले ऐसे शख्स बन गए हैं जिनके पास अपना प्राइवेट स्पेसशीप है। इस मामले में उन्होंने जेफ बेजोस को 9 दिन से पीछे छोड़ दिया।

इस पूरी घटना को 500 लोग देख रहे थे। इसमें ब्रैंसन की पत्नी, बच्चे और पोते-पोतियां भी शामिल थीं। स्पेसप्लेन अपने मदर शिप से 13 किलोमीटर पर अलग हो गई। स्पेस तक जाकर लौटने में ब्रैंसन को सिर्फ 15 मिनट लगे।


जैसे ही उनका स्पेसक्राफ्ट Musks SpaceX रनवे पर आया लोग खुशी से चिल्लाने लगे।

वर्जिन अटलांटिक एयरवेज शुरू करने वाले लंदन के रिचर्ड ब्रैंसन एक हफ्ते में 71 साल के होने वाले हैं। वह अभी स्पेस ट्रिप पर जाने की तैयारी में नहीं थे लेकिन अचानक उन्होंने अपना इरादा बदल लिया।

इरादा बदलने की वजह ये रही कि उनके प्रतिद्ंवदी माने जाने वाले अरबपति जेफे बेजोस 20 जुलाई को स्पेस पर जाने वाले हैं। फिर क्या ब्रैंसन ने 9 दिन पहले ही स्पेस ट्रिप से आकर बेजोस से आगे निकल गए। बेजोस की ब्लू ओरिजन ने अभी स्पेस ट्रिप के टिकट का ऐलान नहीं किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।