शरिया कानून क्या है और अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए इसका क्या मतलब है

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद महिलाओं को शरिया की आड़ में कड़ी बंदिशों का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Aug 20, 2021 पर 2:44 PM

अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि महिलाओं को इस्लामिक कानून या शरिया के दायरे के तहत अधिकार दिए जाएंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे उनका क्या मतलब है। शरिया में अलग व्याख्या करने की काफी गुंजाइश है। तालिबान की पिछली सत्ता के दौरान लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा रोक दी गई थी और नैतिकता के तालिबान के नियमों का उल्लंघन करने वालों को सार्वजनिक तौर पर कोड़े लगाए जाते थे।

तालिबान के कट्टरपंथियों ने अभी यह नहीं बताया है कि वह इसे कैसे लागू करना चाहते हैं। हालांकि, अफगानिस्तान की लाखों महिलाओं को पुराने दौर की क्रूरता लौटने का डर है।

ISIS आतंकी ग्रुप हत्याओं के लिए Bitcoins में दे रहा है इनाम, विदेश मंत्री जयशंकर ने किया खुलासा

क्या है शरिया

कुरान पर आधारित शरिया में इस्लाम के नैतिक और कानूनी तौर तरीकों को तय किया गया है। कुरान में नैतिक जीवन के रास्ते की जानकारी है लेकिन इसमें विशेष कानून नहीं हैं।

शरिया की एक व्याख्या के अनुसार, महिलाओं को काफी अधिकार दिए जा सकते हैं लेकिन एक अन्य व्याख्या में महिलाओं के लिए मामूली अधिकार ही हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि इस्लामिक कानून के तहत तालिबान की ओर से महिलाओं पर पांबदियां लगाना शरिया के दायरे से बाहर है।


मुस्लिम देशों में शरिया की व्याख्या को लेकर काफी बहस होती रही है। इसे लागू करने वाली सरकारों की कानूनी व्यवस्थाएं भी एक दूसरे से अलग हैं।

अफगानिस्तान में महिलाओं पर शरिया का असर

तालिबानी नेताओं के हाल के व्यवहार से यह जानने की कोशिश की जा रही है क्या महिलाओं को लेकर उनके रवैये में बदलाव होगा। तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में एक महिला टेलीविजन एंकर को इंटरव्यू दिया था। इसका उद्देश्य दुनिया और अफगानिस्तान के लोगों को यह दिखाना था कि तालिबान का रवैया पहले से बदला है।

हालांकि, इसके कुछ ही घंटे बाद सरकारी टेलीविजन की एक महिला एंकर ने बताया कि तालिबान ने उसे और चैनल में काम करने वाली अन्य महिलाओं को निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।