दुनियाभर के डॉक्टर और साइंटिस्ट कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक एक कारगर और प्रभावी वैक्सीन दुनिया को मिल जाएगी। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO (World Health Organization) की मानें तो इसके लिए अभी लंबा इंतजान करना पड़ा सकता है। WHO ने कहा कि मध्य 2021 से पहले कोरोना की वैक्सीन आने की उम्मीद नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जांच में प्रभावशीलता और सुरक्षा के महत्व पर बल दिया।
WHO के प्रवक्ता (WHO Spokesperson) ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना के खिलाफ दुनियाभर में वैक्सीन की उपलब्धता अगले साल के मध्य से पहले उम्मीद नहीं कर रहे हैं। Geneva में एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए WHO के प्रवक्ता Margaret Harris ने कहा कि अगले साल (2021) के मध्य से पहले तक हम दुनियाभर में व्यापक रूप से COVID-19 Vaccine की उपलब्धता की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल्स का हवाला देते हुए कहा कि तीसरा चरण लंबा होगा, क्योंकि हमें यह देखने की जरूरत है कि कितना ये हकीकत में सुरक्षा करती है और यह कितना सुरक्षित है।
दुनिया के करीब 76 देश अब WHO की सह-नेतृत्व वाली वैश्विक कोरोना वैक्सीन आवंटन योजना में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका उद्देश्य टीका खरीदने और उन्हें वितरित करने में मदद करना है। GAVI वैक्सीन गठबंधन के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सेठ बर्कले ने बताया कि समन्वित योजना, जिसे COVAX के रूप में जाना जाता है, में अब जापान, जर्मनी, नॉर्वे सहित 70 से अधिक अन्य राष्ट्रों ने हस्ताक्षर किए हैं। ये सभी देश कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं।
बता दें कि रूस (Russia) ने अगस्त महीने में एक COVID-19 vaccine को मंजूरी दी है। हालांकि, पश्चिमी देश इस वैक्सीन की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। उधर, US public health officials and Pfizer Inc का कहना है कि कोरोना वैक्सीन अक्टूबर के आखिरी से वितरण के लिए तैयार हो सकती है। यानी अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले। माना जा रहा है कि US election में कोरोना महामारी बड़ा मुद्दा रहेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
