Get App

Air Embolism: सिर्फ एक इंजेक्शन की चूक से नसों में पहुंच सकती है हवा, जानें कैसे पहचानें इसके शुरुआती लक्षण

Air Embolism: आज की आधुनिक चिकित्सा और एडवेंचरस लाइफस्टाइल में एक अनदेखा खतरा है एयर एम्बोलिज्म, जहां नसों में हवा के बुलबुले प्रवेश कर जाते हैं। यह स्थिति अचानक स्कूबा डाइविंग, इंजेक्शन की लापरवाही या फेफड़ों की चोट से हो सकती है। समय पर पहचान और इलाज न होने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 12:40 PM
Air Embolism:  सिर्फ एक इंजेक्शन की चूक से नसों में पहुंच सकती है हवा, जानें कैसे पहचानें इसके शुरुआती लक्षण
Air Embolism: एयर एम्बोलिज्म का मुख्य कारण नसों में हवा के बुलबुले का प्रवेश करना होता है।

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हम अक्सर छोटी-छोटी सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ऐसी ही एक जानलेवा स्थिति है एयर एम्बोलिज्म, जिसमें नसों में हवा के बुलबुले चले जाते हैं और यह ब्लड सर्कुलेशन को बाधित कर देते हैं। आमतौर पर ये समस्या इंजेक्शन के दौरान लापरवाही, स्कूबा डाइविंग, या किसी फेफड़ों की चोट के कारण हो सकती है। तेजी से जीने की चाह में लोग बिना विशेषज्ञ की सलाह के एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं, जिससे ऐसे जोखिम बढ़ जाते हैं।

एयर एम्बोलिज्म में हवा रक्त नलिकाओं में फंस जाती है, जिससे हृदय, मस्तिष्क और फेफड़ों तक रक्त पहुंचने में रुकावट आती है। यदि समय रहते इसका इलाज न हो, तो यह स्थिति घातक हो सकती है। इसलिए सही जीवनशैली, जागरूकता और समय पर चिकित्सा सलाह बेहद जरूरी है।

आम गैस और नसों की गैस में अंतर

पेट में गैस होना सामान्य है, लेकिन जब यह गैस नसों या धमनियों में प्रवेश करती है, तो ये रक्त प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। इससे शरीर में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे हार्ट अटैक, ब्रेन डैमेज या सांस लेने में कठिनाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें