आजकल हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उनका बच्चा न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, बल्कि मानसिक रूप से भी तेज और बुद्धिमान बने। बच्चों की मेमोरी को बढ़ाने के लिए अक्सर बादाम और अखरोट को विशेष रूप से बताया जाता है। लेकिन कई बार माता-पिता यह सोचते हैं कि दोनों में से कौन सा मेवा उनके बच्चे के लिए ज्यादा फायदेमंद है। क्या बादाम से मेमोरी बेहतर होगी या फिर अखरोट, दोनों ही ड्राई फ्रूट्स में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो दिमागी विकास में मदद करते हैं, लेकिन हर एक का अपना अलग तरीका है।
बादाम में ओमेगा-3 और विटामिन ई होते हैं, जो मानसिक क्षमता को बढ़ाते हैं, वहीं अखरोट में ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो मेमोरी को तेज करने में मदद करती है। आइए, अब जानते हैं कि कौन सा मेवा आपके बच्चे के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड – यह बौद्धिक क्षमता में सुधार करता है और बच्चों के दिमाग को तेज बनाता है।
रिबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन – ये दोनों दिमाग के कार्य को सशक्त करते हैं और बच्चों के फोकस और याददाश्त को बढ़ाते हैं।
विटामिन ई और हेल्दी फैट्स – यह पोषक तत्व बच्चे की याददाश्त को लंबे समय तक कमजोर होने से रोकते हैं और दिमागी सेहत को बनाए रखते हैं।
अखरोट को दिमागी सेहत के लिए एक अद्भुत आहार माना जाता है, क्योंकि इसमें दिमागी विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।
हेल्दी फैट्स और विटामिन ई – यह दिमाग को शक्ति देते हैं और मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स – यह शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को निष्क्रिय कर देते हैं, जिससे मानसिक सेहत को फायदा मिलता है।
याददाश्त और सीखने की क्षमता – अखरोट बच्चों की मेमोरी को तेज करने के साथ-साथ उनकी चिंता और तनाव को भी कम करता है।
कौन सा मेवा है बेहतर? बादाम या अखरोट?
हालांकि दोनों मेवे दिमागी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो तेज मेमोरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स की भी ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जो मेमोरी को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। हालांकि, बादाम में विटामिन ई की अधिक मात्रा होती है, जो की मेमोरी के लिए भी फायदेमंद है।
बच्चों के दिमागी विकास के लिए दोनों ही मेवे जरूरी होते हैं। डॉक्टरों का सुझाव है कि बच्चों को रोजाना 5 बादाम और 2 अखरोट खाने चाहिए। इस तरह, दोनों मेवों के फायदे बच्चों की डाइट में शामिल हो जाएंगे और उनका दिमागी विकास बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।