Amla for Diabetes: देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 2050 तक 1.13 अरब से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हो सकते हैं। अकेले भारत में 10 करोड़ से अधिक शुगर के मरीज रोगी हैं। जबकि साल 2019 में यह संख्या 7 करोड़ थी। डायबिटीज से पीड़ित लोगों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर होती है। इसीलिए इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देना जरुरी होता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना गया है।