फैट्टी लिवर बीमारी आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन गई है, जिससे कई लोगों को शुरुआती समय में पता भी नहीं चलता। यह बीमारी तब होती है जब लिवर में फैट की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है। अगर समय रहते इसका पता चल जाए और सही उपचार शुरू किया जाए, तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। खास बात यह है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण अक्सर त्वचा पर कुछ बदलावों के रूप में भी नजर आते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।
