गर्मियों का मौसम शरीर की सेहत पर खास असर डालता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना शरीर को जल्दी थका देता है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। ड्राय फ्रूट्स में बादाम एक ऐसा सुपरफूड है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स शरीर को ताकत देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। हालांकि, गर्मियों में बादाम का सेवन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
