डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है। उन्हें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं। इसके लिए लाइफ स्टाइल और खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से प्राकृतिक रूप से हाई ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है। अन्य जड़ वाली सब्जियों के मुकाबले चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। जिससे यह डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना गया है।