डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा अगर किसी चीज से दिक्कत होती है, तो वो है चावल की मनाही से। इस बीमारी में चावल, खासतौर से सफेद चावल (व्हाइट राइस) से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड शुगर, वजन और कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा रहता है। मगर क्या करें, पूरी दुनिया में चावल के चाहने वालों की संख्या अच्छी खासी है। मोटेतौर पर दुनिया की लगभग आधी आबादी चावल का सेवन करती है। ऐसे में चावल पर ही प्रतिबंध लग जाए तो क्या किया जाए ?
