इन दिनों देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों के रहन-सहन और खानपान में बदलाव आया है। ठंड के समय में बहुत से लोग सुबह सुबह से गर्म पानी पीते हैं। अगर आपको गर्म पानी पसंद नहीं है तो कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिनका सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज की शिकायत खत्म हो जाती है। इसके साथ ही शरीर की सेहत चकाचक बनी रहती है। इम्यूनिटी बढ़ती है और चेहर में निखार आता है। ऐसे में आप भी सुबह सुबह से एप्पल विनेगर, ग्रीन टी और नींबू चाय ले सकते हैं।
हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों ड्रिंक्स सेहत के लिए फायदेमंद माने गए हैं। इससे पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। पेट संबंधी समस्याओं को कम करता है। पेट के अलावा इसके और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इससे मोटापा भी कम किया जा सकता है। इन ड्रिंक्स को आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर हमारे शरीर में एंटीऑडिडेंट्स की मात्रा को बढ़ाते हैं। शुगर लेवल को भी यह मेंटेन रखता है। रोजाना इसका सेवन करने से हमारे बेली फैट को कम कर सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर में सिट्रिक ऐसिड भी मौजूद होता है जो हमारे लिए कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है। डॉ. शिखा सिंह से लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि एप्पल विनेगर शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे त्वचा में चमक आती है। गर्म पानी में शहद और एप्पल विनेगर मिला कर उसे पीने से पाचन शक्ति में सुधार होता है। यह सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है। इस ड्रिंक से न सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है, बल्कि यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
बहुत से लोग दूध वाली चाय (Milk Tea) पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज के समय में कई लोग हाईजीन और हेल्थ का ख्याल रखते हुए ब्लैक और ग्रीन टी, लेमन टी की तरफ रूख कर रहे हैं। नींबू की चाय बनाना बहुत आसान है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नींबू की चाय एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें नींबू होने के कारण शरीर को विटामिन सी मिलता है। विटामिन सी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। नींबू की चाय पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। शरीर को एनर्जी मिलती है। रिफ्रेश होने के लिए नींबू की चाय पीनी चाहिए।
ग्रीन टी आजकल ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए ग्रीन टी के बेनिफिट्स (Green Tea Benefits) जबरदस्त हैं। ग्रीन टी के सेवन से पेट पर जमा चर्बी कम होती है। त्वचा में चमक आती है। पाचन शक्ति में सुधार होता है। वजन घटाने में मदद मिलती है। हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट दर्द, जलन या कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ग्रीन टी ब्रेकफास्ट के बाद पीना चाहिए।