अगर आप भी है चाय पीने के शौकीन तो हो जाएं सावधान, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

टी-बैग्स में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, खासकर आंतों की कोशिकाओं पर असर डाल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लूज चाय पत्तियों का उपयोग करना बेहतर है, क्योंकि इससे चाय का स्वाद और गुणवत्ता बेहतर होती है। प्लास्टिक से बचने के लिए लूज चाय उबालकर पिएं

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
तीन तरह के टी-बैग पर किया गया है रिसर्च

आजकल माइक्रोप्लास्टिक का खतरा हर जगह है। ये छोटे-छोटे प्लास्टिक कण इंसानी टिश्यू, चट्टानों और यहां तक कि बोतलबंद पानी में भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आपके चाय के कप में भी ये छिपे हो सकते हैं? एक शोध में पाया गया है कि प्लास्टिक से बने टी-बैग्स पानी के हर मिलीलीटर में अरबों माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक कण छोड़ते हैं। गर्म पानी के संपर्क में ये कण तेजी से घुलते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये कण हमारे शरीर में जाकर आंतों की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि लूज चाय पत्तियों को उबालकर पिएं। यह न सिर्फ सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि चाय का स्वाद भी बेहतरीन होता है। अब से, चाय पीने का सही तरीका अपनाएं और प्लास्टिक के खतरों से बचें।

टी-बैग्स सेहत के लिए खतरा


टी-बैग्स से निकलने वाले ये प्लास्टिक कण इंसानी स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। शोध में पाया गया कि एमएनपीएल कण मानव आंतों की कोशिकाओं तक पहुंच सकते हैं, जिससे आंतों की बलगम कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। टी-बैग्स में स्टेपल पिन और कैफीन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। डायबिटिक मरीजों के लिए यह खासतौर पर खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कैफीन ब्लड ग्लूकोज लेवल को डिस्टर्ब कर सकता है। हालांकि, हर्बल टी जैसे टर्मरिक, हिबिस्कस, और कैमोमाइल जैसी चाय स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और फायदेमंद मानी जाती हैं।

लूज टी क्यों बेहतर है?

टी-बैग्स में इस्तेमाल की जाने वाली चाय की पत्तियां लंबी प्रोसेसिंग से गुजरती हैं, जिससे उनका असली स्वाद खत्म हो जाता है। इसके विपरीत, लूज चाय की पत्तियां जब पानी में उबाली जाती हैं, तो उनका स्वाद और गुणवत्ता बेहतर होती है। शोध के मुताबिक, पॉलीप्रोपाइलीन से बने टी-बैग्स प्रति मिलीलीटर 1.2 बिलियन प्लास्टिक कण छोड़ते हैं, जबकि नायलॉन टी-बैग्स से यह मात्रा कम होती है।

स्वस्थ और स्वादिष्ट चाय के लिए क्या करें?

टी-बैग्स से बचने के लिए लूज चाय का इस्तेमाल करें और इसे उबालकर पिएं। ग्रीन टी, ब्लैक टी और हर्बल टी बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है।टी-बैग्स से जुड़े ये खुलासे हमें सतर्क रहने का संदेश देते हैं। अब समय आ गया है कि हम अपने चाय पीने के तरीके में बदलाव करें और स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।