अगर आप सेहतमंद और ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो चुकंदर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह ना सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सुपरफूड मानते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन A, B6, C, आयरन, पोटैशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर की तासीर ठंडी होती है या गर्म? अगर नहीं, तो इसे खाने से पहले ये जानना जरूरी है। इसकी ठंडी तासीर के कारण गर्मियों में इसका सेवन और भी फायदेमंद हो जाता है।
