दुनिया भर में बर्ड फ्लू का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। किसी न किसी देश से इस फ्लू से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच बिहार में भी बर्ड फ्लू के प्रकोप से हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना और भागलुपर में बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है। मृत पक्षियों के नमूनों की जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण का पता चला है। इसके बाद अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए करीब 25 पक्षियों को मार दिया गया है। मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। भागलुपर में बाहरी लोगों की आवजाही पर रोक लगा दी गई है।
