क्या आप जानते हैं कि ब्लड ग्रुप का पेट के कैंसर से संबंध है। एशिया और पूर्वी यूरोप के देशों में खासतौर पर ब्लड ग्रुप का पेट के कैंसर से सीधा संबंध नजर आ रहा है। वैसे तो कैंसर के खतरे को लाइफस्टाइल, खानपान, मोटापा, तंबाकू और शराब जैसी आदतों से जोड़ते हैं। लेकिन आपका ब्लड ग्रुप भी पेट के कैंसर के रिस्क को प्रभावित कर सकता है? कई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च और हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट्स से यह साफ हुआ है कि कुछ खास ब्लड ग्रुप वालों में पेट के कैंसर का खतरा बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा होता है।
