Blood Sugar after Dinner: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग धीरे-धीरे अंदर से बीमार होते जा रहे हैं। ऐसी आदतें शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकती हैं, जिनमें डायबिटीज एक सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है। जब हम अनहेल्दी चीजें खाते हैं और फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते तो शरीर में इंसुलिन नाम का हार्मोन कम बनने लगता है। इंसुलिन की कमी से शरीर शुगर को सही तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता, जिससे ब्लड में ग्लूकोज जमा होने लगता है और यही स्थिति आगे चलकर डायबिटीज का रूप ले लेती है।
