आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। फिटनेस, डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अब महज ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। ऐसे में लोग अपने खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव कर रहे हैं और देसी व नेचुरल विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। जहां अब तक गाय और भैंस के दूध को हेल्दी माना जाता रहा, वहीं अब ऊंटनी का दूध भी तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है। खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह दूध किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और कम लैक्टोज की मात्रा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है।
