बहुत से लोग सेहत के लिए अक्सर गाय और भैंस का दूध पीते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊंटनी का दूध भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें दूसरी चीजों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन, कैल्शियम और पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद पायदेमंद माना गया है। ऊंटनी का दूध, रेगिस्तानी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। भारत में ये राजस्थान में पाया जाता है। यहां इसे लोग भारी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। यह दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ये मेमोरी पॉवर को बढ़ाने के साथ, शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।