आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। लोग देर रात तक जागते हैं, स्क्रीन टाइम ज्यादा हो गया है और सोने का कोई तय समय नहीं रह गया है। ऐसे में कई बार नींद पूरी नहीं होती या फिर बहुत ज्यादा नींद हो जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक यंग व्यक्ति के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है। लेकिन सिर्फ घंटों का हिसाब ही काफी नहीं, बल्कि नींद का समय और उसकी गुणवत्ता भी उतनी ही अहम है।
