Get App

घर में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें बनी सकती हैं कैंसर की वजह! Cancer को मात देने वाली महिला ने बताया अपना अनुभव

सुजाना ने बताया कि ये बदलाव बहुत ही आसान और असरदार हैं। इनसे शरीर पर पड़ने वाला ज़हरीला बोझ कम करने में काफी मदद मिलती है। उनका मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे बदलाव हमारी सेहत को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 10:36 PM
घर में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें बनी सकती हैं कैंसर की वजह! Cancer को मात देने वाली महिला ने बताया अपना अनुभव
कैंसर दुनिया की सबसे तकलीफदेह बीमारियों में से एक है।

कैंसर दुनिया की सबसे तकलीफदेह बीमारियों में से एक है, जिसकी पहचान समय पर हो पाना, इलाज मिल पाना या इससे बचाव कर पाना कई बार बहुत मुश्किल होता है। कंटेंट क्रिएटर और कैंसर से जूझ चुकीं सुज़ाना डेमोर ने इस बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। सुजाना को तब कैंसर का पता चला जब वह प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद उन्होंने अपने घर में इस्तेमाल होने वाली उन चीज़ों की एक लिस्ट बनाई, जिनका अब वह कभी इस्तेमाल नहीं करेंगी।

Cancer को मात देने वाली महिला ने बताया अपना अनुभव

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया, “सच कहूं तो, 35 साल की उम्र में जब मैं गर्भवती थी और मुझे कैंसर का पता चला, तो मेरी आंखें खुल गईं। तब मुझे समझ आया कि हम रोज़ाना कितनी जहरीली चीज़ों के संपर्क में आते हैं। तनाव और हमारे आसपास का माहौल हमारे स्वास्थ्य को कितनी गहराई से प्रभावित करता है। इसी वजह से मैंने ऐसे कई प्रोडक्ट्स को बदल दिया, जो मेरे या मेरे परिवार के लिए सही नहीं थे।”

सुजाना ने बताया कि ये बदलाव बहुत ही आसान और असरदार हैं। इनसे शरीर पर पड़ने वाला ज़हरीला बोझ कम करने में काफी मदद मिलती है। उनका मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे बदलाव हमारी सेहत को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकते हैं। सुजाना के मुताबिक, अगर आप सच में अपनी सेहत को सबसे ज़रूरी मानते हैं और अपने शरीर में फिर से अच्छा और हल्का महसूस करना चाहते हैं, तो अब वक्त है छोटे लेकिन असरदार बदलाव करने का।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें