विटामिन-K हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह हड्डियों और दिल को स्वस्थ रखता है। यही नहीं यह चोट लगने से होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में भी मदद करता है। यह विटामिन कई रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। विटामिन K की कमी से कैसर का खतरा बढ़ सकता है। इसकी कमी से हड्डियां टूटने लगती हैं। उनमें कमजोरी आ जाती है। इसके अलावा, विटामिन K शरीर की कोशिकाओं के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन K की कमी के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग आम तौर पर देखे जाते हैं। शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन K नहीं होने पर घाव भी जल्दी नहीं भरता है।
