वास्तु, विज्ञान और हिन्दू धर्म के अनुसार हमें रात में कपड़े बाहर नहीं धोना चाहिए। अगर धो भी ले तो उसे रात में सुखाना नहीं चाहिए। खासकर के छोटे बच्चों के कपड़े बिल्कुल भी रात में नहीं सुखाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय बाहर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिससे कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा पहुंच सकती है। ऐसा होने बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वो हमेशा बहीमार रह सकता है। वहीं वैज्ञानिक तरीके से देखें तो रात में कपड़े सुखाने से बैक्टीरिया और कीड़ों का खतरा बढ़ सकता है। जिससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
