Get App

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये पांच लक्षण, इग्नोर करने पर बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

High cholesterol: कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ता है तो यह धमनियमों में चिपकने लगता है। जिससे दिल तक बल्ड का फ्लो कम हो जाता है। इससे दिल की बीमारियां, हार्ट टैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैर पर असर दिखने लगता है। कभी –कभी इससे नाखून भी फटने लगता हैं। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 12:56 PM
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये पांच लक्षण, इग्नोर करने पर बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
High cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए खराब माना जाता है। यह परेशानी की असली जड़ है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ना एक गंभीर समस्या बनाता जा रहा है। यह एक गंदा पदार्थ है जो खून की नसों में जमा होता है। इसका लेवल अधिक होने से आपको दिल के रोग, नसों के रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वैक्स जैसा पदार्थ होता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल को काफी अच्छा माना जाता है। जिसकी हमारे शरीर को काफी जरूरत होती है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर के लिए काफी खराब माना जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में मौजूद होता है। इसका स्तर बढ़ने से यह धमनियों में जमा होने लगता है। जिससे दिल तक तक पहुंचने में खून का फ्लो काफी कम हो जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का हमला शरीर में बहुत चुपके से होता है। जब तक पता चलता है, तब तक यह पूरे शरीर में फैल चुका होता है। लेकिन कुछ ऐसे संकेत हैं। जिससे आप पता कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में पैरों में ऐंठन है सबसे बड़ा संकेत

पैरों में होने वाली ऐंठन सबसे पहला लक्षण है।पैरों की मसल्स में अचानक से ऐंठन आ जाती है। जिसके कारण काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का सामना तब करना पड़ता है, जब आपकी बॉडी रेस्ट मोड में होती है। कभी-कभी लंबी नींद के बाद जागने के बाद होता है। यह समस्या आमतौर पर ब्लड फ्लो में दिक्कत के कारण होती है। इससे नसों का रंग भी बदलने लगता है। इसका मुख्य कारण धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल का जमना है। इससे हाथ-पैरों में सूजन भी आ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें