Get App

Migraine: भयानक सिरदर्द में कोल्ड ड्रिंक बनी रामबाण? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Migraine: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए ट्रेंड के अनुसार, माइग्रेन से राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक और फ्रेंच फ्राइज का सहारा ले रहे हैं। दावा है कि इससे सिरदर्द कम होता है। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ भ्रम? जानिए इस ट्रेंड के पीछे की सच्चाई और एक्सपर्ट्स की राय

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 9:28 AM
Migraine: भयानक सिरदर्द में कोल्ड ड्रिंक बनी रामबाण? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Migraine: कुछ लोग माइग्रेन के समय कोक और फ्रेंच फ्राइज खाने का दावा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों माइग्रेन से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने का नया ट्रेंड वायरल हो रहा है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीने से माइग्रेन के दौरान सिरदर्द में आराम मिलता है। खास बात यह है कि कुछ लोग फ्रेंच फ्राइज के साथ कोक पीने को भी माइग्रेन से छुटकारे का नया तरीका बता रहे हैं। गर्मी के मौसम में पहले से ही ठंडी ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में यह ट्रेंड और भी तेजी से फैल रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या माइग्रेन जैसी गंभीर समस्या में कोल्ड ड्रिंक वाकई कोई राहत देती है या यह केवल एक अस्थायी भ्रम है?

विशेषज्ञों का क्या मानना है इस वायरल दावे पर, और क्या इससे जुड़ी कोई वैज्ञानिक सच्चाई है? आइए जानते हैं इस ट्रेंड के पीछे की असल हकीकत और डॉक्टर्स की राय।

कोल्ड ड्रिंक पीने से माइग्रेन में राहत 

इन दिनों सोशल मीडिया पर माइग्रेन से राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक और फ्रेंच फ्राइज को एक उपाय के रूप में आजमा रहे हैं। कई यूज़र्स का दावा है कि ठंडी कोक और नमकीन फ्राइज उन्हें माइग्रेन से आराम देती है। लेकिन क्या यह तरीका वाकई असरदार है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें